चर्चित बड़ा पाव वाली दिदी की करतूत देखिए

 

ये चलती मर्सडीज से हैं हाथ में i phone 15 pro है जिसकी कीमत 1 लाख 50 हजार है और वीडियो में बोलती हैं की हम गरीब हैं दुकान खोलने के पैसे कैसे लाएं ? कल से इनके बवाल की एक और वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला के साथ हाथा पाई जैसी स्थिति भी आगी थी और अब ये लड़ाई मुहल्ले वाले और बड़पाव वेंडर्स vs चंद्रिका दीक्षित के बीच हो गई है !


मुहल्ले वालों का कहना है की बिना परमिट ये रेहड़ी लगा रही हैं और भीड़ बढ़ने की वजह से आस पास रहने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा ! छोटे दुकानदार का कहना ये है की जब MCD सबकी रेहड़ी उठाती है उस दिन इनकी रेहड़ी नही लगती, 

ऐसा कैसे होता है ???


बाकी एक बात ये है की इनका बड़ापाव आस पास के बड़े पाव से थोड़ा ज्यादा महंगा है जिसे ये बोलती हैं की स्वाद की वजह से महंगा है ! लेकिन, स्वाद में कोई खास अंतर नहीं होता !


अगर इनके इंस्टाग्राम को उठा के देखेंगे तो जिन्होंने ने भी डायरेक्ट या इंडिरेक्ट इनके बारे में कुछ बोला है ये जम कर उसके ऊपर रील बनाती है !


सवाल है की, जो मार्सोडिज में घूम रहा और हाथ में 1 लाख 50 हजार का फोन लिए हुए है क्या उसके पास दुकान किराए पर लेने के पैसे नही होंगे ?


जो लाइन लगाते हैं वो भी बोलते हैं की कैमरा ऑन होते ही इनका भाव बदल जाता है !


देखिए मै 2016 से Social Media पर कार्य कर रहा हूं 

कई सारे Page, Handle, और Youtube चैनल बनाए हैं और आज भी चला रहा हूं ! इस मामले में मै एक बात जनता हूं की 

या तो ये महिला पहले से पूरी नौटंकी के साथ आई हैं की ऐसा नौटंकी करेंगे और छपरी लोगो की तरह किसी टीवी शो का हिस्सा बन जाएंगे ! क्योंकी, आये दिन इनके द्वारा किया जा रहा कलेश और इनके इंस्टाग्राम पर इनकी पोस्ट यही बताती है की ये नाटक कर रही हैं !


क्योंकी यदि कोई व्यक्ति वास्तव में व्यापार करके अपने काम को आगे बढ़ाना चाहता है तो उसका पहला कदम होता है विनम्र व्यवहार और अपने काम के प्रति समर्पण भाव ! पर यहां तो मामला ही अलग है, अब हो सकता हो ये पब्लिसिटी करना इनका मुख्य काम हो और बड़ापाव बेचना साइड बिजनेस ????



इसपे आपका क्या राय है comment💬 मे जरूर बताए 

#vadapav #vadapavgirl #delhistreetfood #vadapavlove

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

लन्दन मे रहने वाली इंडियन महिला भूमि चौहान की रीयल स्टोरी प्लेन क्रेश होने से लेकर

घर कैसा बनाए मिट्टी का या पक्का मकान

30 पंचायत के आवास सहायक, पीआरएस, पंचायत सेवक के फरवरी माह का वेतन स्थगित