जीवन रक्षा पदक" पुरस्कार हेतु चयनित किया गया
गायघाट प्रखंड अंतर्गत बलौर निधि पंचायत के मधुरपट्टी-भटगामा घाट पर 14 सितंबर 2023 को भीषण नाव हादसा हुआ था जिसमें 32 लोग नदी में डूबने लगे। जिसमें डूबते चार बच्चों को पिंटू साहनी ने बचाया था और उसी क्रम में वह शहीद हो गया। स्थानीय नाविकों और गोताखोरों की मदद से 20 लोगों की जान बचा ली गई। बाकी 12 लोगों की मौत नदी की तेजधार में डूबने से हो गई। हम सबके काफी प्रयास और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पिंटू सहनी को मरणोपरांत महामहिम राष्ट्रपति द्वारा "जीवन रक्षा पदक" पुरस्कार हेतु चयनित किया गया
है। जिससे उनके परिजन और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी,गायघाट,थाना प्रभारी बेनीबाद तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके घर भटगामा जाकर उनके माताजी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और इसकी जानकारी दी।
#TejaswiYadav #RashtriyaJanataDal

टिप्पणियाँ